15 February 2022 Current affairs in Hindi | Best Current Affairs

आपके लिए 15 february 2022 current affairs in hindi को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स , पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड ,जागरण,अमर उजाला से करंट अफेयर्स प्रस्तुत करते हैं। Gksansar.com Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी|

15 February 2022 Current affairs in Hindi

15 February 2022 Current affairs in Hindi
15 February Current affairs in Hindi

Current Affairs 15 February 2022 in Hindi | करंट अफेयर्स


Garena Free Fire समेत 54 चाइनीज ऐप्स भारत में बैन


  • भारत सरकार ने एक बार फिर चीन के ऊपर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 54 और चाइनीज ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया है। इन ऐप्स से भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो रहा था।

  • बैन किए गए ऐप्स में पॉपुलर गेम गरेना फ्री फायर और ऐपलॉक ऐप भी शामिल है|

  • भारत सरकार के द्वारा  नए 54 ऐप्स को बैन किया है, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा- सेल्फी कैमरा, इक्वलाइजर और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड, आइसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, वीवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, ओनमोजी चेस, ओनमोजी एरिना, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट जैसे ऐप्स शामिल हैं।

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स पर बैन लगाया है क्योंकि ये सभी ऐप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डेटा भेज रहे थे।

  • ये ऐप्स विदेशी सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डेटा लीक कर रहे थे जिसके पता लगने के बाद ही ये करवाई की गयी है|

  • भारत सरकार के द्वारा अभी तक 300 से ज्यादा चीनी ऐप्स पर बैन लगा चुकी है जो सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है|


इसे पढ़े : दिसम्बर 2021 से आज तक का करंट अफेयर्स One Click में पढ़े


संदीप बख्शी बने बैंकर ऑफ द इयर


  • ICICI बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी (एमडी एवं सीईओ) संदीप बख्शी को बिज़नेस स्टैंडर्ड का 2020-21 का बैंकर ऑफ द इयर चुना गया है।

  • बख्शी ने पिछले साढ़े तीन साल में न केवल बैंक को विवादित अतीत से बाहर निकाला बल्कि लगभग सभी पैमानों पर वृद्धि भी दर्ज की है।

  • यह सर्वसम्मत फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गनर्वर एसएस मूंदड़ा की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यों के उच्च स्तरीय निर्णायक मंडल ने लिया।

  • इसके अन्य सदस्य हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) लिमिटेड के वाइस चेयरमैन केकी मिस्त्री, आईकैन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के चेयरमैन अनिल सिंघवी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व एमडी एवं सीईओ तथा वीबीएचसी वैल्यू होम्स एवं नॉर्दन एआरसी कैपिटल के गैर-कार्यकारी चेयरमैन पीएस जयकुमार तथा आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी ए बालासुब्रमण्यन हैं।

  • निजी क्षेत्र के बैंक में उल्लेखनीय सुधार और इसके प्रति धारणा में बदलाव के लिए यह सम्मान दिया गया है।


इसे भी पढ़े : National Voters Day 2022:राष्ट्रीय मतदाता दिवस


दीपक गुप्ता गेल के परियोजना निदेशक नियुक्त


  • दीपक गुप्ता गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) के निदेशक (परियोजना) के पद पर नियुक्त किये गये |

  • गुप्ता मैकेनिकल इंजीनियर है और इससे पहले इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं) के रूप में कार्यरत थे।

  • दीपक गुप्ता के पास तेल और गैस क्षेत्र में परियोजना प्रबंधन, निर्माण प्रबंधन और व्यवसाय विकास कार्य क्षेत्र में 31 वर्षों का अनुभव है।

  • गेल इंडिया भारत में गैस उत्खनन करने वाली शीर्ष तकनीकी संस्था है। गेल की स्थापना 1984 में हुई और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

  • गेल द्वारा भारत के साथ साथ विदेशों में भी कई परियोजनाएँ संचालित की जा रही हैं। म्यांमार, वेनेजुएला व ईरान में चल रही परियोजनाएँ आर्थिक तथा सामरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।


इसे भी पढ़े : First In Bihar GK In Hindi (बिहार में प्रथम) | Bihar Special Best 2022 GK


एयर इंडिया के नए सीईओ और एमडी होंगे तुर्की एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष


  • टाटा समूह (Tata Group) ने तुर्की एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष (Turkish Airlines chairman) इल्कर एयसी (Ilker Ayci) को एयर इंडिया (Air India) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में नियुक्त किया है।

  • इल्कर एयसी ने 26 जनवरी, 2022 को तुर्की एयरलाइंस के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था।

  • इल्कर एयसी तुर्की के बड़े बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं। वह 1994 में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन के सलाहकार भी रह चुके हैं।

  • 2015 से लेकर 2022 तक तुर्की एयरलाइंस के अध्यक्ष के रूप में काम किया। इल्कर एयसी ने इस्तांबुल महानगर पालिका में भी कई पदों पर काम कर चुके हैं।

इसे पढ़े : Making of Constitution of India | Best Polity Question In Hindi [2022]


मानव हृदय कोशिकाओं से बनाया गया ‘रोबोफिश’


  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ता ने एक जीवित ‘रोबोफिश’ (robofish) बनाया है जो मानव हृदय कोशिकाओं से बना है जो एक मछली की तरह तैरती है|

  • यह ‘बायोहाइब्रिड’ (biohybrid) एक पंपिंग मानव हृदय की मांसपेशियों के संकुचन को उसकी पूंछ के फिन को एक तरफ धकेलने के लिए फिर से बनाता है।

  • शोध दल ने कार्डियोमायोसाइट्स (cardiomyocytes) से अपनी बायोहाइब्रिड मछली का निर्माण किया – जो हृदय में संकुचन बल उत्पन्न करने के लिए जिम्मेदार कोशिकाएं हैं। कार्डियोमायोसाइट्स मानव स्टेम कोशिकाओं से प्राप्त हुई।

  • आधा इंच लंबा, यह प्लास्टिक के फिन और एक कागज़ की रीढ़ से बना है, लेकिन दोनों तरफ जीवित हृदय की मांसपेशियों की कोशिकाओं की दो धारियाँ हैं जो इन्हें संकुचनों के लिए प्रेरित करती हैं।

  • यह डिवाइस एक जेब्राफिश के आकार और तैरने की गति से प्रेरित था।


इसे पढ़े : 14 February 2022 Current affairs in Hindi | Best Current affairs


क्या होती हैं स्टेम कोशिका ?


  • स्टेम सेल (Stem cells) विशेष मानव कोशिकाएं होती हैं जिनमें मांसपेशियों की कोशिकाओं से लेकर मस्तिष्क की कोशिकाओं तक कई अलग-अलग प्रकार की कोशिकाओं में विकसित होने की क्षमता होती है। इसके साथ ही ये अन्य किसी भी प्रकार की कोशिकाओं में बदल सकती है।[1] वैज्ञानिकों के अनुसार इन कोशिकाओं को शरीर की किसी भी कोशिका की मरम्मत के लिए प्रयोग किया जा सकता है


इसे भी पढ़े : 2022 Railway Group D GK Questions in Hindi | Free PDF Download


15 फ़रवरी 2022 करंट अफेयर्स (Daily Current affairs) से सम्बंधित Top Current affairs महत्वपूर्ण प्रश्नों के रूप में इस लेख के द्वारा आप सब को दिया गया . उम्मीद करता हूँ आप सब को लेख अच्छा लगा होगा और आने वाले Exams में आप सब को इससे फायदा हो|


December 2021 से आज तक करंट अफेयर्स
Important Trending Exam Current Topic Notes
Bihar Special General Knowledge in Hindi
Teacher/B.ed Study Materials
General Science(सामान्य विज्ञान) नोट्स एवं प्रश्न


For Latest Update Please join Our Social media Handle

Subscribe YouTube – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Instagram – Click Here

Current affairs 14 February 2022 in hindi

1 thought on “15 February 2022 Current affairs in Hindi | Best Current Affairs”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO
error: Content is protected !!