14 February 2022 Current affairs in Hindi | Best Current affairs

आपके लिए 14 february 2022 current affairs in hindi को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स , पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड ,जागरण,अमर उजाला से करंट अफेयर्स प्रस्तुत करते हैं। Gksansar.com Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी|

14 February 2022 Current affairs in Hindi

14 February 2022 Current affairs in Hindi
14 February 2022 Current affairs in Hindi

Current Affairs 14 February 2022 in Hindi | करंट अफेयर्स


17वां MIFF 29 मई से 4 जून, 2022 तक आयोजित किया जाएगा


 ·  भारत और विदेशों में फिल्म निर्माताओं एवं सिनेमाघरों द्वारा बहुप्रतीक्षित, डाक्यूमेंट्री फिल्म , लघु कथा और एनिमेशन फिल्मों के लिए 17वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (MIFF2022) 29 मई से 4 जून, 2022 तक फिल्म डिवीजन परिसर, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।


 ·  1 सितंबर, 2019 और 31 दिसंबर, 2021 के बीच निर्मित फिल्में MIFF2022 में प्रविष्टि की पात्र हैं।


 · समारोह में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री फिल्म को स्वर्ण शंख और 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा। विभिन्न श्रेणियों में विजेता फिल्मों को आकर्षक नकद पुरस्कार, रजत शंख, ट्राफियां और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।


 ·  भारत के “आजादी का अमृत महोत्सव” को लेकर, वर्तमान आयोजन में भारत@75 विषय पर सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए एक विशेष पुरस्कार की स्थापना की गई है।


 · इस समारोह में भारतीय गैर-फीचर फिल्म श्रेणी के एक अनुभवी व्यक्तित्व को प्रतिष्ठित वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 10 लाख रुपये नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया जाएगा।


इसे पढ़े : National Voters Day 2022:राष्ट्रीय मतदाता दिवस


केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता ने  की “स्माइल” योजना की शुरुआत


  ·  केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने भीम ऑडिटोरियम में केंद्रीय क्षेत्र की योजना ‘स्माइल: आजीविका और उद्यम के लिए वंचित व्यक्तियों की सहायता’ को शुरू किया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की डिजाइन की गई यह अम्ब्रेला योजना ट्रांसजेंडर समुदाय और भिक्षुकों  के कल्याण व उन्हें पुनर्वास प्रदान करने के लिए है।


  ·  राष्ट्रीय पोर्टल और हेल्पलाइन का प्रावधान ट्रांसजेंडर समुदाय और भिक्षुकों  की समस्याओं के लिए जरूरी जानकारी और समाधान प्रदान करेगा।


  ·  स्माइल की दो उप-योजनाएं – ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण के लिए व्यापक पुनर्वास की केंद्रीय योजनाभिक्षुकों के व्यापक पुनर्वास की केंद्रीय क्षेत्र योजना‘- ट्रांसजेंडर समुदाय और भिक्षुकों के लिए व्यापक कल्याण व पुनर्वास के उपाय प्रदान करती हैं।


  ·  मंत्रालय ने 2021-22 से 2025-26 तक इस योजना के लिए 365 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।


  ·  यह नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे ट्रांसजेंडर छात्रों को स्नातकोत्तर तक छात्रवृत्ति प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपनी शिक्षा को पूरी करने में सक्षम बनाया जा सके|


 · ट्रांसजेंडर समुदाय और भीख मांगने के काम में लगे लोगों के लिए गरिमा गृहके रूप में आवास सुविधा भोजन, कपड़े, मनोरंजन की सुविधाएं, कौशल विकास के अवसर और चिकित्सा सहायता आदि सुनिश्चित करती है।


 · स्माइल की उप-योजना – भिक्षुकों का व्यापक पुनर्वास‘ – सर्वेक्षण व पहचान, जुटाव, बचाव/आश्रय गृह और व्यापक पुनर्वास पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।


 · इसके तहत दस शहरों – दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और अहमदाबाद में व्यापक पुनर्वास से संबंधित प्रायोगिक परियोजनाएं शुरू की गई हैं।


इसे पढ़े :Padma Awards 2022 Gk in hindi | पद्म सम्मान 2022 List Pdf


दुनिया की पहली महिला क्रेन ड्राइवर बनी 30 साल की मरियन अल-बाज


  ·  मरियन अल-बाज को सउदी अरब में पहली महिला क्रेन ड्राइवर बनने का तमगा हासिल की और इसके साथ ही मरियन सउदी अरब की ही नहीं दुनिया की पहली क्रेन ड्राइवर बन गई हैं।

 

  ·  दरियाह ई-प्रिक्स 2022 रेस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने वाली पहली महिला क्रेन ड्राइवर बन गईं।

 

  · महिलाओं के लिए जून 2018 में सउदी अरब में ड्राइविंग प्रतिबंध हटा दिया गया था।अब महिलाएं ड्राइविंग ट्रेनर, रेस ड्राइवर और मैकेनिक की भूमिका में काम कर सकती हैं।


इसे पढ़े : First In Bihar GK In Hindi (बिहार में प्रथम) | Bihar Special Best 2022 GK


13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) मनाया गया


   · विश्व रेडियो दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्वभर के युवाओं को रेडियो की आवश्यकता और महत्व के प्रति जागरूक करना है.

 

    · विश्व रेडियो दिवस 2022 (World Radio Day 2022 Theme) की थीम ‘Evolution – The world is always changing’ – विकास के साथ दुनिया भी विकसित हो रही है. यह रेडियो के लचीलेपन तथा स्थिरता को दर्शाता है.

 

    · पहली बार 13 फरवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया गया था . संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ भी 13 फरवरी को है.

 

    · इसी दिन साल 1946 में इसकी शुरूआत हुई थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 67वें सत्र में 13 फरवरी को ‘विश्व रेडियो दिवस’ के रूप में घोषित करने हेतु एक संकल्प अपनाया गया तथा इसी प्रकार 13 फरवरी को हरेक साल विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा.


14 फ़रवरी 2022 करंट अफेयर्स (Daily Current affairs) से सम्बंधित Top 10 Current affairs महत्वपूर्ण प्रश्नों के रूप में इस लेख के द्वारा आप सब को दिया गया . उम्मीद करता हूँ आप सब को लेख अच्छा लगा होगा और आने वाले Exams में आप सब को इससे फायदा हो|


December 2021 से आज तक करंट अफेयर्स
Important Trending Exam Current Topic Notes
Bihar Special General Knowledge in Hindi
Teacher/B.ed Study Materials
General Science(सामान्य विज्ञान) नोट्स एवं प्रश्न

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Subscribe YouTube – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Instagram – Click Here

Daily Current affairs 16 February 2022 in hindi


इन्हें भी पढ़े :

1 thought on “14 February 2022 Current affairs in Hindi | Best Current affairs”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO
error: Content is protected !!