10 February 2022 Current Affairs in Hindi। करंट अफेयर्स Today

आज हम डेली करंट अफेयर्स में ” 10 February 2022 Current Affairs in Hindi ” की प्रश्नों की बात करेंगे जो आपके आने वाले एग्जाम में इससे मदद मिलेगी।

Daily Current Affairs 10 February 2022 in Hindi

10 February 2022 Current Affairs in Hindi
10 February 2022 Current Affairs in Hindi

Today Current Affairs 10 February 2022 in Hindi


अटल टनल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ


  • अटल टनल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ‘10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग’ के रूप में मान्यता दी गई|

  • सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ने वाली अटल टनल का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की शानदार उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्राप्त किया।

  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स , एक संगठन है जो मान्यता प्राप्त प्रमाणीकरण के साथ दुनिया भर में असाधारण रिकार्ड्स को सूचीबद्ध तथा सत्यापित करता है।

  • अटल टनल 03 अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित की थी।

  • 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल ‘रोहतांग दर्रे’ से गुजरती है, इसका निर्माण मनाली-लेह राजमार्ग पर अत्यंत कठिन इलाके में ठंड के तापमान की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया था।

  • इस सुरंग के निर्माण से पहले तक, यह राजमार्ग लाहौल और स्पीति को मुख्य भूमि से अलग करते हुए सर्दियों के मौसम में छह महीने तक बंद रहा करता था।

  • अटल टनल के निर्माण से मनाली-सरचू सड़क पर 46 किलोमीटर की दूरी और यात्रा के समय में चार से पांच घंटे तक की कमी आई है, जिससे मनाली-लेह राजमार्ग पर सभी मौसमों में कनेक्टिविटी उपलब्ध हो गई है।


इसे पढ़े : December 2021 – February 2022 करंट अफेयर्स



एयर मार्शल के. अनंतरामन वीएसएम ने एओए का पदभार ग्रहण किया


  • एयर मार्शल के. अनंतरामन वीएसएम ने नई दिल्ली स्थित वायु सेना मुख्यालय में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) का पदभार ग्रहण किया|

  • एयर मार्शल अनंतरामन को जून 1985 में भारतीय वायु सेना की प्रशासनिक शाखा में कमीशन किया गया था।

  • एयर मार्शल अनंतरामन ने अपने 37 वर्षों से अधिक लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ नियुक्तियों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

  • एयर मार्शल इस नियुक्ति से पहले, वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (प्रशासन) का कार्यभार देख रहे थे|

  • एयर मार्शल अनंतरामन विशिष्ट सेवा पदक के प्राप्तकर्ता हैं।


इसे पढ़े : नवीनतम GI पंजीकृत उत्पाद | 2022 GI Tag Products List



पश्चिमी कमान का नौसेना अलंकरण समारोह-2022 मुम्बई में सम्पन्न हुआ


  • 8 फरवरी, 2022 को मुम्बई में पश्चिमी नौसेना कमान के लिये नौसेना अंलकरण समारोह-2022 का आयोजन किया गया।

  • इस समारोह में वाइस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीसीएम, एडीसी, पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ ने स्वतंत्रता दिवस 2020 और गणतंत्र दिवस 2021 पर घोषित शौर्य तथा विशिष्ट सेवा पदक नौसेना कर्मियों को प्रदान किये।  

  • समारोह के दौरान, कमांडर धनुष मेनन और हरिदास कुंडु एमसीए (एफडी) II को नौसेना पदक (शौर्य) प्रदान किये गये, जबकि कोमोडोर अनिल मार्या को नौसेना पदक (कर्तव्यपरायणता) से सम्मानित किया गया।

  • कमांडर-इन-चीफ ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार सेवा और प्रदर्शन के लिये आईएनएस गोमती तथा  खान-पान व्यवस्था करने वाले बेस विक्चुअलिंग यार्ड (मुम्बई) को यूनिट साइटेशन प्रदान किया।


इसे भी पढ़े: Making of Constitution of India | Best Polity Question In Hindi [2022]


मध्य अरुणाचल प्रदेश में व्हाइट-चीक्ड मकाक होने की पुष्टि हुई है


  • वैज्ञानिकों के एक समूह ने हाल ही में मध्य अरुणाचल प्रदेश से व्हाइट-चीक्ड मकाक (Macaca leucogenys) होने की पुष्टि की है। और इसी पुष्टि के साथ भारत में स्तनपायी की सूची में एक नए मेहमान का प्रवेश हुआ है।

  • 2015 में दक्षिण पूर्वी तिब्बत के मोडोग क्षेत्र के चीनी वैज्ञानिकों के एक समूह ने इस प्रजाति की खोज की थी।

  • अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले से 2015 में फोटोग्राफिक कैप्चर की एक घटना के बाद इस प्रजाति को नहीं देखा गया या रिपोर्ट नहीं किया गया।  

  • मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के वैज्ञानिकों ने कुछ मल एकत्र किए और संग्रहित मल के नमूने का डीएनए विश्लेषण पर व्हाइट-चीक्ड मकाक (White-Cheeked Macaque) होने की पुष्टि हुई।  

  • चीन से लगभग 197 किमी दूर पश्चिम सियांग से व्हाइट-चीक्ड मकाक की सूचना मिली थी।

  • व्हाइट-चीक्ड मकाक इस क्षेत्र में पाए जाने वाले अन्य मकाकों से अलग होते हैं, जो सफेद गाल, गर्दन के क्षेत्र पर लंबे और घने बाल और लंबी पूंछ युक्त हैं।

  • भारत से रिपोर्ट किए गए स्तनधारियों की संख्या वर्तमान में 434 है।

  • व्हाइट-चीक्ड मकाक को अभी तक भारत के वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में शामिल नहीं किया गया है।


इसे पढ़े : National Voters Day 2022:राष्ट्रीय मतदाता दिवस



भारत की ‘राइटिंग विद फायर’ ऑस्कर(Oscar) के लिए Nominated


  • राइटिंग विद फायर को 94वें(Oscar) अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ Documentary फीचर के लिए नामांकित किया गया है।

  • यह डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा निर्देशित और निर्मित है|

  • इस डाक्यूमेंट्री में कहानी उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं के एक समूह का अनुसरण करती है, जो खबर लहरिया के संस्थापक हैं, जो अपने देश में अपनी तरह का पहला अखबार है जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित।

  • राइटिंग विद फायर  डाक्यूमेंट्री फिल्म ने पहले ही सनडांस फिल्म फेस्टिवल (यूएस)- स्पेशल जूरी अवार्ड: इम्पैक्ट फॉर चेंज और सनडांस फिल्म फेस्टिवल (यूएस)- ऑडियंस अवार्ड सहित कई पुरस्कार जीते हैं।

  • 2022 का Oscar अवार्ड  27 मार्च को होना प्रस्तावित है|




10 फ़रवरी 2022 करंट अफेयर्स (Daily Current affairs) से सम्बंधित Top Current affairs महत्वपूर्ण प्रश्नों के रूप में इस लेख के द्वारा आप सब को दिया गया . उम्मीद करता हूँ आप सब को लेख अच्छा लगा होगा और आने वाले Exams में आप सब को इससे फायदा हो|





For Latest Update Please join Our Social media Handle

Subscribe YouTube – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Instagram – Click Here

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock
error: Content is protected !!