महत्वपूर्ण संगठन ,संस्थापक एवं स्थापना वर्ष (List 2022) Top Best Viral Gk

महत्वपूर्ण  संगठन एवं उनके संस्थापक GK

महत्वपूर्ण  संगठन एवं उनके संस्थापक GK : महत्वपूर्ण  संगठन संस्थापक एवं स्थापना वर्ष (important organization founder and year of establishment list 2022) ” के बारे में सभी सरकारी एग्जाम जैसे – UPSC, State PCS, State Police, Intelligence bureau, SSC (CGL, CHSL, GD etc), Railway, Patwari, Army, BSF, CRPF, NDA, UPSSC, TGT / PGT  आदि में हर वर्ष प्रश्न पूछे जाते है, इसलिए Gksansar.com ने आपके लिए सभी प्रमुख संगठन एवं उनके संस्थापक को एक लिस्ट में संग्रहित कर आपकी स्टडी को आसान करने का प्रयास किया है।

महत्वपूर्ण  संगठन एवं उनके संस्थापक GK


     संगठन

 

संस्थापक

खालसा पंथ

 

 गुरु गोबिंद सिंह

ब्रह्म समाज

 

 राजा राम मोहन राय

आर्य समाज

 

स्वामी दयानंद सरस्वती

सत्य शोधक समाज

 

 ज्योतिबा फूले

प्रार्थना समाज

 

आत्मारंग पांडुरंग और M.Q रानाडे

राम कृष्ण मिशन

 

 स्वामी विवेकानंद

होम रूल लीग

 

बाल गंगाधर तिलक और एनी बेसेंट

विश्व भारती, शांति निकेतन

 

 गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर

साबरमती आश्रम

 

 महात्मा गांधी

थियोसोफिकल सोसायटी

 

मैडम एच.पी. ब्लावात्स्की और कर्नल  एच.एस. ओल्कोह

खुदाई खिदमतगार

 

अब्दुल गफ्फार खान

फॉरवर्ड ब्लॉक

 

 सुभाष चंद्र बोस

आजाद हिंद फौज

 

 मोहन सिंह / सुभाष चंद्र बोस


Important organization founder and year of Establishment


खालसा सिख धर्म के दीक्षाप्राप्त अनुयायियों का सामूहिक रूप है। खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोबिन्द सिंह जी(सिखों के 10वें गुरु) ने १६९९ को बैसाखी वाले दिन आनंदपुर साहिब में की थी । सतगुरु गोबिंद सिंह ने खालसा महिमा में खालसा को “काल पुरख की फ़ौज” पद से नवाजा है|


खुदाई खिदमतगार (सर्वेंट ऑफ गॉड): खान अब्दुल गफ्फार खान ने वर्ष 1929 में खुदाई खिदमतगार को (सर्वेंट ऑफ गॉड भी कहा जाता है)आंदोलन की शुरुआत की थी । आम लोगों की भाषा में वे सुर्ख पोश थे। खुदाई खिदमतगर आंदोलन गांधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन से प्रेरित था।

 

खान अब्दुल गफ्फार खान का परिचय

  • अब्दुल गफ्फार खान (फ्रंटियर गांधी) को बाचा खान और बादशाह खान के नाम से भी जाना जाता है|

  • अब्दुल गफ्फार खान का जन्म 6 फरवरी 1890 को हुआ था। वह अपने 98 वर्ष के जीवनकाल में कुल 35 वर्ष जेल में रहे। और 20 जनवरी, 1988 को उनकी मृत्यु हुई थी |

  • भारत सरकार ने 1987 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया।

होम रूल आन्दोलन अखिल भारतीय होम रूल लीग, एक राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन था जिसकी स्थापना 1916 में बाल गंगाधर तिलक द्वारा भारत में स्वशासन के लिए राष्ट्रीय मांग का नेतृत्व करने के लिए “होम रूल” के नाम के साथ की गई थी।

होम रूल आन्दोलन के दौरान बाल गंगाधर तिलक और एनी बेसेंट ने 1917 में एक ध्वज बनाया। इस ध्वज पर पांच लाल और चार हरी तिरक्षी पट्टियाँ बनीं थी। सात तारों को भी इस पर अंकित किया गया था

 

1920 में, अखिल भारतीय होम रूल लीग ने महात्मा गांधी को इसके अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया। एक वर्ष में ये संगठन एक संयुक्त भारतीय राजनीतिक मोर्चे के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया और इसका स्वयं का अस्तित्व खत्म हो गया।


प्रार्थना समाज भारतीय नवजागरण के दौर में धार्मिक और सामाजिक सुधारों के लिए स्थापित किया गया समुदाय है। इसकी स्थापना आत्माराम पांडुरंग तथा महादेव गोविन्द रानाडे ने बंबई में 31 मार्च 1867 को की थी।


ब्रह्म समाज भारत का एक सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन था जिसने बंगाल के पुनर्जागरण युग को प्रभावित किया। इसके प्रवर्तक, राजा राममोहन राय, अपने समय के विशिष्ट समाज सुधारक थे। 1828 में ब्रह्म समाज को राजा राममोहन और द्वारकानाथ टैगोर ने स्थापित किया था। 

 

 

1814 में राजाराम मोहन राय ने “आत्मीय सभा” की स्थापना की। जो 1828 में ब्राह्म समाज के नाम से जाना गया। देवेन्द्रनाथ ठाकुर ने उसे आगे बढ़ाया। बाद में केशव चंद्र सेन जुड़े। उन दोनों के बीच मतभेद के कारण केशव चंद्र सेन ने सन 1866 “भारतवर्षीय ब्रह्मसमाज” नाम की संस्था की स्थापना की।

 

 

 

 

महत्वपूर्ण  संगठन एवं उनके संस्थापक GK से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Top Best Viral Gk प्रश्नों को इस लेख के द्वारा आप सब को दिया गया . उम्मीद करता हूँ आप सब को लेख अच्छा लगा होगा और आने वाले Exams में आप सब को इससे फायदा हो|

 

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Subscribe YouTube – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Instagram – Click Here

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO
error: Content is protected !!