आपके लिए 4 February 2022 current affairs in hindi के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण,अमर उजाला से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। GkSansar Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी|
4 February 2022 Current Affairs in hindi | Daily Current affairs
Current affairs in Hindi 4 February 2022 | करंट अफेयर्स
1. गुजरात के खिजादिया वन्यजीव अभयारण्य और उत्तरप्रदेश में स्थित बखिरा वन्यजीव अभयारण्य को रामसर स्थल के रूप में घोषित किया गया है|
भारत में अब कुल सरंक्षित आद्रभूमियों की संख्या 49 हो गयी है | जो 10.93 हेक्टेयर में फैला हुआ है|
2022 विषय(थीम):”वेटलैंड एक्शन फॉर पीपल्स एंड नेचर” था
विश्व आद्रभूमि दिवस का आयोजन पहली बार रामसर सम्मलेन के 16 वर्ष पूरा होने के अवसर पर 2 फ़रवरी 1997 को किया गया था|
रामसर संधि :
1971 में ईरान के रामसर शहर में विश्व की आद्रभूमियों के स्थाई उपयोग व संरक्षण के लिए यूनेस्को के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह संधि 1975 से अस्तित्व में आई। इसे रामसर संधि भी कहा जाता है|
*** भारत इस संधि में 1 फ़रवरी,1982 को शामिल हुआ |
वेटलैंड/आद्रभूमि क्या होता है ?
नमी या दलदली भूमि वाले क्षेत्र को आर्द्रभूमि या वेटलैंड कहा जाता है। ये वो क्षेत्र होते हैं जहां भरपूर नमी पाई जाती है।भारत में आर्द्रभूमि ठंडे और शुष्क इलाकों से लेकर मध्य भारत के कटिबंधीय मानसूनी इलाकों और दक्षिण के नमी वाले इलाकों तक फैली हुई है।
इसे पढ़े :3 February 2022 Current affairs in Hindi | करंट अफेयर्स
2. इसरो अगस्त 2022 में लांच करेगा चंद्रयान -3 मिशन
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगस्त 2022 में चंद्रयान -3 मिशन को लांच करेगा।
- चंद्रयान -3 साल 2021 में ही लांच किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई ।
ISRO(इसरो) के बारें में
ISRO | Indian Space Research Organisation |
मुख्यालय | बंगलौर |
स्थापना | 15 अगस्त 1969 |
निदेशक | एस सोमनाथ |
भारत का पहला उपग्रह | आर्यभट्ट,19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया था। |
3. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को मिला ‘स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड’
- आईसीसी ने साल 2021 का ‘स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड 2021’ डेरिल मिशेल को दिया है.
- मिशेल ने पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जो खेल भावना दर्शाई थी, उसी कारण ICC ने उन्हें इस अवॉर्ड को दिया है.
- इस अवॉर्ड को डेरिल मिशेल लेने वाले चौथे न्यूजीलैंड क्रिकेटर बन गए हैं. यह अवॉर्ड उनसे पहले डेनियल विटोरी, ब्रेंडन मैक्कुलम और केन विलियमसन को मिला हैं.
ICC के बारे में :
ICC | International Cricket Council |
स्थापना | जून 15, 1909 |
मुख्यालय | दुबई, संयुक्त अरब अमीरात |
चेयरमैन | Greg Barclay |
ICC Men’s cricket committee, Chairman | Sourav Ganguly |
इसे भी पढ़े :National Voters Day 2022:राष्ट्रीय मतदाता दिवस
4. भारत और नेपाल ने धारचूला (भारत) को दार्चुला (नेपाल) से जोड़ने वाली महाकाली नदी पर मोटर योग्य पुल के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है|
- 110 मीटर लंबा पुल उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर दूसरा मोटर पुल होगा।
- भारत पुल के निर्माण की सभी लागत वहन करेगा |
महाकाली नदी के बारे में :
- काली नदी, जिसे महाकाली, कालीगंगा या शारदा के नाम से भी जाना जाता है|
- यह नदी उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में पहुँचने पर शारदा नदी के नाम से भी जानी जाती है|
- काली नदी का मूल स्त्रोत भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित लिपु-लीख दर्रे के निकट कालापानी माना जाता है
- इस नदी की लम्बाई 350 कि.मी. (217 मील) है |
इसे पढ़े :3 February 2022 Current affairs in Hindi | करंट अफेयर्स
5. असम ने शासन में सुधार के लिए ‘प्रोजेक्ट सद्भावना’ शुरू किया है|
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने “प्रोजेक्ट सद्भावना” लॉन्च किया। इसका उद्देश्य एक वर्ष के भीतर राज्य सचिवालय में पड़ी 4-5 लाख से अधिक लंबित फाइलों का निपटान करना है। निपटारा के लिए पोर्टल बनाया जायेगा |
असम राज्य के बारें में :
असम राज्य का गठन | 26 जनवरी 1950 |
राजधानी / (सबसे बड़ा शहर) | दिसपुर, (गुवाहाटी) |
राज्यपाल | जगदीश मुखी |
मुख्यमंत्री | हिमंत बिस्वा सरमा |
विधानमंडल सीट | विधानसभा – 126 |
संसदीय सीट | लोक सभा – 14 राज्यसभा -7 |
4 फ़रवरी 2022 करंट अफेयर्स (Daily Current affairs) से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के रूप में इस लेख के द्वारा आप सब को दिया गया . उम्मीद करता हूँ आप सब को लेख अच्छा लगा होगा और आने वाले Exams में आप सब को इससे फायदा हो|
For Latest Update Please join Our Social media Handle
Subscribe YouTube – Click Here |
Join us on Telegram – Click Here |
Follow us on Instagram – Click Here |
Today’s Topic: 4 February 2022 Current Affairs in Hindi.
Most Important Current Affairs in Hindi. And Also here You can get weekly current affairs, monthly current affairs, and the latest current affairs.
Cover in This Article: Today’s important news, latest current affairs, today’s current affairs, sports news, political news, national news, international news, and important facts, gk today in Hindi, current affairs in Hindi, gk today current affairs, daily current affairs, current gk in Hindi, Budget, Cricket, Technology, latest current affairs questions and answers and current affairs for UPSC
इन्हें भी पढ़े :
- Important and Famous Books and Authors for Competitive Exams
- Bihar Board Matric Result 2023 Declared: Check Your Scorecard Now
- Hindi GK Question – जनरल नॉलेज क्वेश्चन – GK in Hindi | Lucent Gk | Gk Pdf | Best 55 Gk
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित 60 तथ्य – history of india Best Pdf
- Cell (कोशिका) | Most Important 75 Question | General Science For Exams