26 January 2022 Current Affairs in Hindi । 26 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स

26 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – PSC, SSC, Bank, Railway, BPSC,CDPO, Delhi Police, Army, Constable, एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।

26 January 2022 Current affairs in hindi
26 January 2022 Current Affairs in Hindi

आज हम डेली करंट अफेयर्स में ” 26 January 2022 Current Affairs in Hindi ” की बात करेंगे जो Exam में मदद करेगा |

26 january 2022 Current affairs in hindi | करंट अफेयर्स


Q. 27 जनवरी को पहली भारत-मध्य एशिया शिखर बैठक की मेजबानी कौन करेंगे?

उत्तर- प्रधानमंत्री मोदी


पहली भारत-मध्य एशिया शिखर बैठक मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के बढ़ते संपर्क को प्रतिबिंबित करती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी 2022 को डिजिटल माध्यम से पहली भारत-मध्य एशिया शिखर बैठक की मेजबानी करेंगे.


भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन भारत और मध्य एशियाई देशों के नेताओं द्वारा भारत और मध्य एशिया के बीच एक स्थायी और व्यापक साझेदारी से जुड़े महत्व का भी प्रतीक है.

इस शिखर बैठक में कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति भाग लेंगे |  


परीक्षा दृष्टि चूर्ण

कजाकिस्तान

राजधानी : नूर सुल्तान

मुद्रा : तेंगे

राष्ट्रपति : कसीम-जोमार्ट तोकायेव


क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है।  



किर्गिस्तान

राजधानी : बिस्केक

मुद्रा : सोम

राष्ट्रपति : अल्माज़बेक अताम्बेव


 

“किरगिज़”, जिससे देश का नाम पड़ा है, शब्द की उत्पति मूलतः “चालीस लड़कियां” या फिर “चालीस जनजातियां” मानी जाती है।

किर्ग़िज़स्तान के झंडे में सूर्य की चालीस किरणें मानस के इन्हीं चालीस जनजातियों का प्रतीक हैं।  


ताजिकिस्तान

राजधानी : दुशानबे

मुद्रा : सोमोनी

राष्ट्रपति : इमोमाली रहमान


यहाँ की भाषा को ताजिक कहा जाता है जो फ़ारसी भाषा का एक रूप माना जाता है।  


तुर्कमेनिस्तान
राजधानी : अश्गाबात
मुद्रा : तुर्कमेन नया मानात
राष्ट्रपति : गुर्बान्गुले बर्दीमुचामेदो

‘तुर्कमेनिस्तान’ नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है, ‘तुर्कों की भूमि‘।    


उज्बेकिस्तान
राजधानी : ताशकंद
मुद्रा : उज़्बेकिस्तानी सोम
राष्ट्रपति : शौकत मिर्जियायेव


Daily Current Affairs 26 January 2022 in Hindi




Q. गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को पहली बार किस मंत्रालय की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई.

उत्तर :गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को पहली बार नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई.

झांकी का विषय ‘उड़ान- उड़े देश का आम नागरिक’ था. इस झांकी ने क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ को प्रदर्शित किया.




Q. सोनू निगम को कौन से पुरस्कार से नवाज़ा गया ?

उत्तर – पद्मश्री


पद्मश्री: पद्म या पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा आम तौर पर केवल भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है. यह सम्मान जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा एवं सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने हेतु दिया जाता है. भारत के नागरिक पुरस्कारों में यह चौथा पुरस्कार है




Q. भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक (CPI) 2021 में भारत का स्थान क्या है?

उत्तर – 85 वां
भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक (CPI) 2021 में 180 देशों की सूची में भारत को 85वां स्थान मिला है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ है

यह रैंकिंग 0 से 100 अंकों के पैमाने का उपयोग कर तय की जाती है। शून्य अंक प्राप्त करने वाला देश सर्वाधिक भ्रष्ट होता है जबकि 100 अंक प्राप्त करने वाले देश को भ्रष्टाचार की दृष्टि से बेहद स्वच्छ माना जाता है।

भारत को इस सूची में 40 अंकों के साथ 85वां स्थान मिला है। चीन (45), इंडोनेशिया (38), पाकिस्तान (28) और बांग्लादेश (26) अंकों के साथ इस सूची में विभिन्न स्थानों पर हैं।

पाकिस्तान को इस सूची में 140वां स्थान दिया गया है।


पहले पर डेनमार्क, दुसरे पर फिनलैंड, तीसरे पर न्यूजीलैंड और चौथे पर नॉर्वे ने इस सूची में स्थान हासिल किया है।












26 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स

इस पोस्ट में 26 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स(January Current Affairs) के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – PSC, SSC, Bank, Railway, BPSC,CDPO, Delhi Police, Army, Constable, एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।



इन्हें भी पढ़े :

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock
error: Content is protected !!