22 February 2022 Current Affairs in Hindi | Best करंट अफेयर्स

आज के पोस्ट में 22 February 2022 Current Affairs in Hindi (22 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स) दिया गया है। सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। अगर आप किसी भी Exam की तैयारी कर रहे हो तो इस पोस्ट में दिए गए Current Affairs in Hindi जरुर पढ़े इससे आपके एग्जाम में स्कोर करने में मदद मिलेगी।

Current Affairs 22 February 2022 In hindi | डेली करेंट अफेयर्स

22 February 2022 Current Affairs in Hindi
22 Feb 2022 Current Affairs in Hindi

Today Current Affairs in Hindi | 22 फ़रवरी 2022 करंट अफेयर्स हिंदी में


आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया


  • आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में  संस्कृति मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

  • दो दिवसीय कार्यक्रम को गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली में 21-22 फरवरी,2022 को आयोजित किया गया|

  • हर साल 21 फरवरी को दुनिया भर में भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता को बढ़ाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।

  • यह दिवस दुनिया भर के लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली सभी भाषाओं के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक पहल का हिस्सा है।

  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का विचार सबसे पहले बांग्लादेश से आया था।

  • यूनेस्को के आम सम्मेलन ने 2000 में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था।

  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2022 का विषय है: “बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग: चुनौतियां और अवसर”।

  • यह बहुभाषी शिक्षा को आगे बढ़ाने के साथ सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और सीखने के विकास को मदद करने के लिए प्रौद्योगिकी की संभावित भूमिका पर केंद्रित है।

 

UNESCO के बारे में :

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन(UNESCO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।

  • यह शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का  प्रयास करती है।

  • यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में अवस्थित है एवं विश्व में इसके 50 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

  • स्थापना 16 नवंबर 1945 (भारत 1946 में इसका सदस्य बना)

  • ऑद्रे अजोले यूनेस्को की वर्तमान महानिदेशक हैं


इसे पढ़े: First In Bihar GK In Hindi (बिहार में प्रथम) | Bihar Special Best 2022 GK


ट्राइबल एंड इंडिजिनस लैंग्वेजेज ऑफ इंडिया’ का विमोचन


  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (IGNCA) के डीन प्रोफेसर रमेश सी गौर की पुस्तक है ‘ट्राइबल एंड इंडिजिनस लैंग्वेजेज ऑफ इंडिया’ जिसका का विमोचन किया गया |

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (IGNCA) के बारे में

  • कलाओं के क्षेत्र में शोध और शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रसार का केंद्र है जो नई दिल्ली में स्तिथ है।

  • इसकी स्थापना भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय के रूप में 1987 में की गई थी।

  • यह केंद्र ‘कला’ के एक ऐसे व्यापक प्रतिबिंब के रूप में पहचाना जाता है जिसमें पुरातत्त्व से लेकर नृत्य और मानव विज्ञान से लेकर छायाचित्रण तक का, पूरक तथा अनंत दृश्य के रूप में समावेश हो।

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र का एक दक्षिण क्षेत्रीय केंद्र है जिसका मुख्यालय बंगलौर में है। इसकी स्थापना 2001 में हुई थी|

इस केंद्र की छः कार्यात्मक इकाइयाँ हैं-

  • कलानिधि

  • कलाकोश

  • जनपद संपदा

  • कला दर्शन

  • सांस्कृतिक सूचना-विज्ञान

  • सूत्रधार 


इसे पढ़े : Making of Constitution of India | Best Polity Question In Hindi [2022]


भारत में सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का पुरस्कार कोल इंडिया लिमिटेड को मिला


  • CIL को यह पुरस्कार वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ (Associated Chambers of Commerce and Industry), कोलकाता द्वारा “एनर्जी मीट एंड एक्सीलेंस अवार्ड्स फंक्शन” में प्रदान किया गया है।

कोल इंडिया लिमिटेड के बारे में :

  • कोल इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के स्वामित्व वाली कोयला खनन और रिफाइनिंग निगम है।

  • यह भारत और विश्व में भी सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है। यह भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ है।

  • इसकी स्थापना 1975 में हुई थी|

  • वर्तमान में CIL के अद्यक्ष – प्रमोद अग्रवाल है|

  • इसका मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित है।

  • वर्तमान में भारत के केंद्रीय कोयला, खान मंत्री श्री प्रहलाद जोशी है|



इसे भी पढ़े : [NCERT] Body Fluids and Circulation | शरीर द्रव तथा परिसंचरण Best Notes 2022


गांधीवादी शकुंतला चौधरी का 102 साल की उम्र में निधन

  • असम की पद्मश्री से सम्मानित 102 वर्षीय गांधीवादी शकुंतला चौधरी का निधन हो गया है।

  • गांधीवादी शकुंतला चौधरी का जन्म गुवाहाटी में हुआ था। उन्हें शकुंतला ‘बैदेव (बड़ी बहन), कह कर प्यार से बुलाया जाता था।

  • अमलप्रोवा दास, उनके पिता थे, जिन्होंने आश्रम की स्थापना के लिए अपनी सरानिया हिल्स की संपत्ति दान कर दी थी।

  • उन्होंने बिनोबा भावे के कहने पर एक मासिक पत्रिका ‘असोमिया विश्व नगरी’ शुरू किया था, जिसे उन्होंने कुछ साल पहले तक संपादित किया था।

असम राज्य के बारे में :

  • प्राचीन भारतीय ग्रन्थों में इस स्थान को प्रागज्युतिसपुर नाम से जाना जाता था।

  • प्राचीन असम को कामरुप के रूप में जाना जाता है|

  • असम नाम संस्कृत से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ है, वो भूमि जो समतल नहीं है।

राज्य का गठन:        26 जनवरी 1950


राजधानी:                दिसपुर


क्षेत्रफल:            78,438 किमी²


कुल  ज़िले:             35


वर्तमान में राज्यपाल:   जगदीश मुखी


वर्तमान में मुख्यमंत्री:   हिमंता बिस्वा सरमा (भाजपा)


विधान सभा:            (126 सीटें)


राज्य सभा:               (7 सीटें)


लोक सभा:               (14 सीटें)



इसे भी पढ़े : Physical Geography Of India-भारत का भौतिक भूगोल 2022 Best Notes


भारत अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) 2023 सत्र की मेजबानी करेगा


  • भारत ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के मौके पर इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के 139वें सत्र के दौरान मुंबई में 2023 IOC सत्र की मेजबानी करने का अधिकार जीता है।

  • यह दूसरी बार होगा जब भारत IOC सत्र की मेजबानी करेगा। भारत ने इससे पहले 1983 में नई दिल्ली में IOC सत्र की मेजबानी की थी।

  • ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, आईओसी सदस्य नीता अंबानी, आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 19 फरवरी को इस साल के आईओसी सत्र में मेजबानी के अधिकार के लिए भारत का प्रस्ताव पेश किया था।

  • 75 सदस्यों ने मुंबई में IOC सत्र के पक्ष में मतदान किया जबकि एक ने इसके खिलाफ मतदान किया।

  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों की आम बैठक हर साल कम से कम एक बार आयोजित की जाती है। 

Current affairs in hindi 22 February 2022 से सम्बंधित Top Current affairs महत्वपूर्ण प्रश्नों के रूप में इस लेख के द्वारा आप सब को दिया गया . उम्मीद करता हूँ आप सब को लेख अच्छा लगा होगा और आने वाले Exams में आप सब को इससे फायदा हो|

 

December 2021 से आज तक करंट अफेयर्स
Important Trending Exam Current Topic Notes
Bihar Special General Knowledge in Hindi
Teacher/B.ed Study Materials
General Science(सामान्य विज्ञान) नोट्स एवं प्रश्न

Daily Current affairs 22 February 2022 | करंट अफेयर्स

For the Latest Update Please join Our Social media Handle

Subscribe to YouTube – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Instagram – Click Here

 

Monthly करंट अफेयर्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO
error: Content is protected !!